संताल युवा महोत्सव 25 व 26 अप्रैल को

Updated at :25 Mar 2015 1:04 AM
विज्ञापन
संताल युवा महोत्सव 25 व 26 अप्रैल को

दुमका. नेशनल संताल यूथ एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को दिसोम मांझी थान परिसर में अध्यक्ष चंद्र मोहन हांसदा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें निर्णय लिया गया कि दो दिवसीय संताल युवा महोत्सव 25 व 26 अप्रैल को मनाया जायेगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री सह विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन होंगे. अध्यक्ष श्री हांसदा […]

विज्ञापन

दुमका. नेशनल संताल यूथ एसोसिएशन की बैठक मंगलवार को दिसोम मांझी थान परिसर में अध्यक्ष चंद्र मोहन हांसदा की अध्यक्षता में हुई. जिसमें निर्णय लिया गया कि दो दिवसीय संताल युवा महोत्सव 25 व 26 अप्रैल को मनाया जायेगा. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री सह विपक्ष के नेता हेमंत सोरेन होंगे.

अध्यक्ष श्री हांसदा ने बताया कि इस महोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे और युवाओं को कला, साहित्य, संंस्कृति, शैक्षणिक, व्यवसाय व अन्य उत्कृष्ठ कार्य के लिए अवार्ड देकर सम्मानित किया जायेगा. उन्होंने बताया कि महोत्सव के पहले दिन 25 अप्रैल को आदिवासी वेश भूषा व बढ़ावा देने के लिए फैशन शो का आयोजन किया जायेगा. मौके पर प्रभारी शशिकांत मुर्मू, सतीलाल हांसदा, बलेश्वर हेंब्रम, सरदार हेंब्रम, अजय हेंब्रम, राजेश मरांडी आदि मौजूद थे.

भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान दुमका. भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता गरीब दास ने मंगलवार को शहर के विभिन्न चौंक चौराहों पर सदस्यता वाहन द्वारा सदस्यता महाअभियान चलाया. उन्होंने बताया कि सदस्यता वाहन का शुभारंभ 21 मार्च को कल्याण मंत्री सह विधायक डा लुईस मरांडी द्वारा किया गया था. यह अभियान 31 मार्च तक चलाया जायेगा. मौके पर नगर अध्यक्ष मृणाल मिश्रा, निवास मंडल, संजय केशरी, अमित गुप्ता, नवदीप गुप्ता, संजीव भगत, सौरभ केशरी, संतोष कुमार, नवल किस्कू, आनंद कुमार, राजेश कुमार, पवन राणा, प्रशांत दास, किशोर दास आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola