पेज-3// डायन का आरोप लगाकर मारपीट, मामला दर्ज

प्रतिनिधि, सरैयाहाटजमुनिंया गांव में डायन का आरोप लगाकर एक महिला को प्रताडि़त करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीडि़ता बहामय टुडू ने थाना में अपने ही गांव के तालको सोरेन, बिटिया सोरेन, सुनील सोरेन, रसिक हांसदा, सूरजा सोरेन तथा परासद के चंदर हेंब्रम व सादमुनी हांसदा पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. […]
प्रतिनिधि, सरैयाहाटजमुनिंया गांव में डायन का आरोप लगाकर एक महिला को प्रताडि़त करने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में पीडि़ता बहामय टुडू ने थाना में अपने ही गांव के तालको सोरेन, बिटिया सोरेन, सुनील सोरेन, रसिक हांसदा, सूरजा सोरेन तथा परासद के चंदर हेंब्रम व सादमुनी हांसदा पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक इन आरोपियों द्वारा डायन कहकर घर में घुस कर बहामय के साथ मारपीट की गयी तथा चांदी का चेन छीन लिया. उन लोगों ने उसे नंगा करने, शरीर में मैला लगा देने का प्रयास किया. पूजा के बाद मारपीट कर वे सभी उसका गला दबाने लगे. इस दौरान पीडि़ता बेहोश हो गयी. उसके परिजन के कड़े विरोध के बाद उसे छुड़ाया जा सका. पुलिस उक्त मामले की गहन छानबीन रही है. अब तक प्रताड़ना के इस मामले में किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










