क्राईम/ दो ट्रकों में टक्कर, खलासी की मौत

Updated at :22 Mar 2015 8:04 PM
विज्ञापन
क्राईम/ दो ट्रकों में टक्कर, खलासी की मौत

शिकारीपाड़ा . दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर शाम एक खड़े ट्रक में पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे खलासी की मौत हो गई. दुमका-रामपुरहाट मार्ग के गुजीशिमल गांव में बने बंपर के पास ट्रक (जेएच 02 पी 3817) खड़ा था. तेज गति से आ रहे ट्रक […]

विज्ञापन

शिकारीपाड़ा . दुमका-रामपुरहाट मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर शाम एक खड़े ट्रक में पीछे से तेज गति से आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी, जिससे खलासी की मौत हो गई. दुमका-रामपुरहाट मार्ग के गुजीशिमल गांव में बने बंपर के पास ट्रक (जेएच 02 पी 3817) खड़ा था. तेज गति से आ रहे ट्रक (जेएच 04 एफ 5688) द्वारा मारे गये ठोकर से ट्रक का केबिन क्षतिग्रस्त हो गया और खलासी लखन दास गंभीर रूप से घायल हो गया. जबकि ट्रक चालक मौके से ही फरार हो गया. ट्रक में सवार सावन कुमार ने ग्रामीणों के सहयोग से खलासी को केबिन से किसी तरह बाहर निकाला और उसे इलाज के लिए मोहुलपहाड़ी मसीही अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के क्रम में मौत हो गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुमका भेज दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola