क्राईम// अगलगी में तीन घर जलकर राख

Updated at :20 Mar 2015 10:03 PM
विज्ञापन
क्राईम// अगलगी में तीन घर जलकर राख

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा सोनाढाव पंचायत के बांसकांद्री गांव में गुरुवार को आग लग गयी, इसमें तीन घर जल कर राख हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि चूल्हे की चिंगारी से फूस के मकान में आग लग गयी और देखते ही देखते आग ने अपना भयावह रूप धारण कर लिया. काफी मुश्किल से ग्रामीणों ने बाकी के […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ा सोनाढाव पंचायत के बांसकांद्री गांव में गुरुवार को आग लग गयी, इसमें तीन घर जल कर राख हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि चूल्हे की चिंगारी से फूस के मकान में आग लग गयी और देखते ही देखते आग ने अपना भयावह रूप धारण कर लिया. काफी मुश्किल से ग्रामीणों ने बाकी के घरों को जलने से बचाया. जबकि बोलू मुर्मू, मुसई मुर्मू व जटा मुर्मू के घर जल कर राख हो गये. अगलगी की इस घटना में घर में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, कागजात सहित लगभग 35 हजार की संपत्ति जल कर राख हो गई. अग्निशमन वाहन दुमका से शिकारीपाड़ा तक पहुंचा, लेकिन रास्ते की जानकारी के अभाव में वह लौट गया. ……………………..फोटो 19 शिकारीपाड़ा 2 आगलगी में राख घर. ……………………..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola