दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी, हालत नाजुक

Updated at :20 Mar 2015 10:03 PM
विज्ञापन
दुर्घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी, हालत नाजुक

प्रतिनिधि, नोनीहाटहंसडीहा थाना क्षेत्र में दुमका भागलपुर मुख्य पथ पर शुक्रवार को नोनीहाट अवस्थित पूजा लाइन होटल के पास एक मैजिक वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस वाहन में सवार यात्रियों में से एक महिला नागो देवी का एक हाथ कट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. जबकि सवार अन्य सभी […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, नोनीहाटहंसडीहा थाना क्षेत्र में दुमका भागलपुर मुख्य पथ पर शुक्रवार को नोनीहाट अवस्थित पूजा लाइन होटल के पास एक मैजिक वाहन असंतुलित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस वाहन में सवार यात्रियों में से एक महिला नागो देवी का एक हाथ कट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. जबकि सवार अन्य सभी यात्री घायल हैं. मिली जानकारी के अनुसार नोनीहाट से दुमका की ओर जा रही मैजिक उक्त स्थल पर बने एक गड्ढे से बचने के क्रम में पलट गयी. मौजूद ग्रामीणों ने आनन फानन में वाहन को सीधा कर दबे लोगों को बचाया. गंभीर रूप से घायल महिला की पहचान नागो देवी रामगढ़ प्रखंड के भतौडि़या ए पंचायत अंतर्गत वरण गांव निवासी के रूप में की गई है. घटना की सूचना पाकर मौके पर हंसडीहा पुलिस प्रशासन पहुंचा और मामूली रूप से घायल यात्रियों को सरैयाहाट एवं गंभीर रूप से घायल नागो देवी को बेहतर इलाज के लिये दुमका सदर अस्पताल से रेफर कर दिया. अत्यधिक खून बह जाने तथा समुचित इलाज नहीं हो पाने से उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है……………………..फोटो 19 नोनीहाट 1 व 2 तथा 3दुर्घटनाग्रस्त वाहन व घटनास्थल पर मौजूद पुलिस व ग्रामीण. / सदर अस्पताल में लायी गयी नागो देवी…………………….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola