सामाजिक अंकेक्षण के लिए जनसुनवाई आयोजित

प्रतिनिधि, जामा पायलट अंकेक्षण के लिए जनसुनवाई प्रखंड के तपसी, सिमरा, चिकनियां व नाचनगडि़या पंचायत भवन परिसर में संपन्न हो गया. झारखंड राज्य में 10 प्रखंड के 50 पंचायत में पायलट सामाजिक अंकेक्षण किया जा रहा है. जिसमें प्रथम चरण में जामा प्रखंड के पांच पंचायत शामिल हैं. इसके लिए 5 केआरपी है 11 से […]
प्रतिनिधि, जामा पायलट अंकेक्षण के लिए जनसुनवाई प्रखंड के तपसी, सिमरा, चिकनियां व नाचनगडि़या पंचायत भवन परिसर में संपन्न हो गया. झारखंड राज्य में 10 प्रखंड के 50 पंचायत में पायलट सामाजिक अंकेक्षण किया जा रहा है. जिसमें प्रथम चरण में जामा प्रखंड के पांच पंचायत शामिल हैं. इसके लिए 5 केआरपी है 11 से 18 मार्च तक अंकेक्षण 2013-14 एवं 2014-15 वर्ष के लिए किया जा रहा है. जिसकी रिपोर्ट जनसुनवाई में प्रस्तुत की गयी. प्रखंड स्तर पर 21 मार्च को जनसुनवाई होगी. जनसुनवाई में आम लोगों की शिकायतें और सुझाव ग्रामसभा व जनसुनवाई में दर्ज की जायेगी और इस पर की जाने वाली कार्रवाई पर विस्तृत चर्चा की जायेगी. जनसुनवाई के दौरान राज्य श्रोत व्यक्ति बबीता सिन्हा, डीआरपी पंचम वर्मा, वीआरपी मो ताहिर, सचिन प्रसाद यादव, नुनुलाल बेसरा एवं सुहागिनी सोरेन, प्रखंड द्वारा प्रतिनियुक्त सहकारिता पर्यवेक्षक हरे कृष्ण प्रसाद देव, मुखिया पकू हेंब्रम के अलावे मनरेगा मजदूर, मेट ग्राम प्रधान आदि मौजूद थे. ……………………………फोटो 19 जामा 1 व 2जनसुनवाई के दौरान उपस्थित पदाधिकारी व लोग……………………
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










