क्राइम// हत्या के आरोप में तीन पर एफआइआर

प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ाशिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कौआमहल-बेनागडि़या में बुधवार को हुई मारपीट व एक व्यक्ति की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी रेणु देवी के बयान पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. रेणु के मुताबिक उसके पति सुबह 7.45 बजे अरुण जायसवाल की दुकान पर अखबार पढ़ने की बात […]
प्रतिनिधि, शिकारीपाड़ाशिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के कौआमहल-बेनागडि़या में बुधवार को हुई मारपीट व एक व्यक्ति की हत्या के मामले में मृतक की पत्नी रेणु देवी के बयान पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है. रेणु के मुताबिक उसके पति सुबह 7.45 बजे अरुण जायसवाल की दुकान पर अखबार पढ़ने की बात कह कर घर से निकले थे. वे अरुण जायसवाल के बंद दुकान के बरामदे पर अखबार पढ़ रहे थे, इसी दौरान बासकीनाथ मंडल ने बकझक करते हुए उनके सिर पर रॉड से प्रहार कर दिया, जिससे वे जख्मी होकर गिर पड़े थे. रेणु का आरोप है कि बासकीनाथ के पुत्र जगन्नाथ मंडल उर्फ बप्पा मंडल एवं विक्रम मंडल ने भी गाली-गलौज करते हुए जानलेवा हमला करते हुए रॉड से प्रहार किया था. ग्रामीणों के जुटते ही तीनों फरार हो गये थे. इलाज के लिए रामपुरहाट ले जाये जाने पर इमरजेंसी वार्ड में उसके पति को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. थाना में पिता-पुत्र पर दफा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है.———————नोट: बॉक्स के लिए भी खबर है———————
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










