एग्रोटेक किसान मेला में दुमका के सुभाष मांझी को प्रथम पुरस्कार

Updated at :19 Mar 2015 7:03 PM
विज्ञापन
एग्रोटेक किसान मेला में दुमका के सुभाष मांझी को प्रथम पुरस्कार

प्रतिनिधि, दुमका रांची में आयोजित राज्यस्तरीय एग्रोटेक किसान मेला में दुमका के झुरको निवासी सुभाष मांझी प्रगतिशील कृषक अवार्ड से नवाजे गये. कृषक श्री मांझी को यह अवार्ड सब्जी की गैर मौसमी एवं नकदी फसल की खेती के लिए राज्यपाल की मौजूदगी में विधानसभा के स्पीकर के हाथों प्रदान किया गया. इस दो दिवसीय मेले […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका रांची में आयोजित राज्यस्तरीय एग्रोटेक किसान मेला में दुमका के झुरको निवासी सुभाष मांझी प्रगतिशील कृषक अवार्ड से नवाजे गये. कृषक श्री मांझी को यह अवार्ड सब्जी की गैर मौसमी एवं नकदी फसल की खेती के लिए राज्यपाल की मौजूदगी में विधानसभा के स्पीकर के हाथों प्रदान किया गया. इस दो दिवसीय मेले में सुभाष मांझी द्वारा उत्पादित 3 से 4 किलोग्राम के लाल पत्ता गोभी आकर्षण के केंद्र थे. सुभाष मांझी के इस प्रयास को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी और बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के वैज्ञानिकों ने भी इसकी खूब प्रशंसा की. मेले में सुभाष ने बताया कि उन्हें मालूम न था कि लाल पत्ता गोभी की बड़े शहर में इतनी मांग है और यह एक विदेशी प्रजाति का पोषक तत्वों से भरपूर फसल है. कृषक मेला में राज्य के सभी जिलों के कृषकों ने हिस्सा लिया था, जिसमें केवीके एवं आत्मा से प्रेरित कृषक भी शामिल थे. सुभाष मांझी को इस मेले में लाल पत्ता गोभी के अलावे फ्रेंचबीन व चुकंदर उत्पादन के लिए कुल तीन पुरस्कारों से पुरस्कृत किया गया. इस मेले में विभिन्न तकनीकों एवं कृषि यंत्रों को प्रदर्शित किया गया साथ ही पशु, पक्षी, मछली, फूल, फल आदि की भी प्रदर्शनी लगायी गई थी. इसमें जिले के सरैयाहाट प्रखंड अंतर्गत कोठिया के कृषक संजय शर्मा को बिजली व डीजल चालित गेहूं झड़ाई मशीन बनाने के लिए पुरस्कृत किया गया. ………………………..फोटो 19 दुमका 1 व 2पुरस्कार प्राप्त करते व लाल बंधगोभी दिखाते सुभाष मांझी……………….

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola