आठवें दिन भी हड़ताल में डटे रहे ग्रामीण डाकसेवक

प्रतिनिधि, नोनीहाटदुमका में ग्रामीण डाक सेवक संघ द्वारा आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा. इधर नोनीहाट उप प्रधान डाकघर सहित ग्रामीण क्षेत्र की 15 शाखाओं के ग्रामीण डाक सेवक संघ के हड़ताल से सभी काम काज पूरी तरह ठप है. वृद्धावस्था पेंशन, मनरेगा मजदूर का भुगतान, स्पीड पोस्ट रजिस्ट्री सहित आरपीएलआई […]
प्रतिनिधि, नोनीहाटदुमका में ग्रामीण डाक सेवक संघ द्वारा आयोजित अनिश्चितकालीन हड़ताल बुधवार को आठवें दिन भी जारी रहा. इधर नोनीहाट उप प्रधान डाकघर सहित ग्रामीण क्षेत्र की 15 शाखाओं के ग्रामीण डाक सेवक संघ के हड़ताल से सभी काम काज पूरी तरह ठप है. वृद्धावस्था पेंशन, मनरेगा मजदूर का भुगतान, स्पीड पोस्ट रजिस्ट्री सहित आरपीएलआई एवं सुकन्या समृद्धि योजना के ठप रहने से गरीब, मजदूर, विद्यार्थी सभी तबके पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है. नोनीहाट डाकघर के डाक सेवक दयानाथ मांझी ने बीते दस मार्च से आरंभ हड़ताल को मांग पूरी होने तक जारी रखने की बात कही. इसमें ग्रामीण डाक सेवकों को 7वें वेतन आयोग में शामिल करने एवं विभागीय कर्मचारी की सारी सुविधा दिये जाने मुख्य मांगों में शामिल हैं. हड़ताल में संजय यादव, जालिम राय, सच्चिदानंद चौधरी, प्रेम चन्द दास, अभय सिंह, नारायण राय, महालाल मुर्मू , आशा कुमारी, जयंत मांझी, भागीरथ मांझी, प्रेमाशीष मांझी शामिल हैं. ……………………….18-दुमका-पोस्ट आफिस—————–
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










