नगर पर्षद क्षेत्र के विस्तार को लेकर उपसचिव ने मांगी रिपोर्ट

Updated at :18 Mar 2015 10:03 PM
विज्ञापन
नगर पर्षद क्षेत्र के विस्तार को लेकर उपसचिव ने मांगी रिपोर्ट

दुमका. नगर पर्षद क्षेत्र के विस्तारीकरण को लेकर वार्ड पार्षद मंजू मोदी एवं अन्य के द्वारा मुख्यमंत्री रघुवर दास को दिये गये ज्ञापन पर नगर विकास विभाग ने पहल शुरू कर दी है. मामले में सरकार के उप सचिव शशिभूषण मेहरा ने उपायुक्त को पत्र भेज कर यथाशीघ्र रिपोर्ट देने को कहा है. इस बाबत […]

विज्ञापन

दुमका. नगर पर्षद क्षेत्र के विस्तारीकरण को लेकर वार्ड पार्षद मंजू मोदी एवं अन्य के द्वारा मुख्यमंत्री रघुवर दास को दिये गये ज्ञापन पर नगर विकास विभाग ने पहल शुरू कर दी है. मामले में सरकार के उप सचिव शशिभूषण मेहरा ने उपायुक्त को पत्र भेज कर यथाशीघ्र रिपोर्ट देने को कहा है. इस बाबत उपायुक्त के आदेश पर सामान्य शाखा के उप समाहर्ता ने नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी को पत्र के आलोक में रिपोर्ट उपलब्ध कराने को कहा है. उल्लेखनीय है कि दुमका नगर पर्षद क्षेत्र के विस्तारीकरण को लेकर विभाग से कई बार पत्राचार हुआ है. इस मांग को लेकर न सिर्फ वार्ड पार्षद बल्कि दुमका की जनता भी मांग उठाती रही है. शहरी क्षेत्र के कई मुहल्ले दुमका नगर पर्षद क्षेत्र में नहीं है, बावजूद नगर पर्षद को उन्हें नागरिक सुविधाएं उपलब्ध कराना पड़ता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola