क्राईम//लीड// पुरानी रंजिश में एक की हत्या//

परिजनों ने आरोपी के दुकान को किया आग के हवालेप्रतिनिधि, शिकारीपाड़ाप्रखंड के कौआमहल बेनागडि़या में मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना से गुस्साये परिजनों ने आरोपी के दुकान को आग के हवाले कर दिया. आपसी रंजिश की वजह से हुई इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल अरविंद साहनी (35) वर्ष की […]
परिजनों ने आरोपी के दुकान को किया आग के हवालेप्रतिनिधि, शिकारीपाड़ाप्रखंड के कौआमहल बेनागडि़या में मारपीट में एक व्यक्ति की मौत हो गई. घटना से गुस्साये परिजनों ने आरोपी के दुकान को आग के हवाले कर दिया. आपसी रंजिश की वजह से हुई इस मारपीट में गंभीर रूप से घायल अरविंद साहनी (35) वर्ष की मृत्यु इलाज के क्रम में हो गई. प्राप्त जानकारी के मुताबिक अरबिंद साहनी एवं बासकीनाथ मंडल के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था. इसी दौरान किसी बात को लेकर बुधवार को दोनों में नोक झोंक हो गई और बासकीनाथ मंडल ने लोहे के रॉड से अरबिंद के सिर पर प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए रामपुरहाट ले जाया गया, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शव के कौआमहल पहुंचने के बाद आक्रोशित परिजनों ने हटिया परिसर स्थित बासकी के दुकान में आग लगा दी. अगलगी की सूचना पाकर अग्निशमन की गाड़ी आग बुझाने के लिए पहुंची. दमकल कर्मियों के साथ थाना प्रभारी एसके सुमन भी आये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










