/'/रसांस्कृतिक यात्रा के तहत गोपीकांदर व पाकुड़ में कार्यक्रम का आयोजन

प्रतिनिधि, दुमका बीरबाजाल सांस्कृतिक आखड़ा द्वारा एक दिवसीय सांस्कृतिक यात्रा के तहत कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इसका उद्देश्य इन पारंपारिक संस्कृति को उजागर कर इस धरोहर की रक्षा करना है. आखड़ा के द्वारा गोपीकांदर प्रखंड में एवं पाकुड़ जिला के पाकुडि़या प्रखंड अंतर्गत खाकसा और श्याम सुंदरपुर गांव में कार्यक्रम की […]
प्रतिनिधि, दुमका बीरबाजाल सांस्कृतिक आखड़ा द्वारा एक दिवसीय सांस्कृतिक यात्रा के तहत कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया. इसका उद्देश्य इन पारंपारिक संस्कृति को उजागर कर इस धरोहर की रक्षा करना है. आखड़ा के द्वारा गोपीकांदर प्रखंड में एवं पाकुड़ जिला के पाकुडि़या प्रखंड अंतर्गत खाकसा और श्याम सुंदरपुर गांव में कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई. सचिव मानुवेल सोरेन के नेतृत्व में विलुप्त हो रहे संताली संस्कृति के छटिायार, गोलवारी, लागड़े, बाहा, ठाड़-भिसार के साथ साथ सोहराय व शादी नृत्य की प्रस्तुति दी गई. इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रखंड के खरौनी बाजार के संत पोल स्कूल के प्रधानाध्यापक दानिएल टुडू, ग्राम प्रधान, शिक्षक व शिक्षिकाओं का सराहनीय योगदान रहा. वहीं खाकसा गांव के ढेना हेंब्रम व राजपोखर पंचायत की मुखिया ततिा हेंब्रम, लोगेन मरांडी, ग्राम प्रधान सुशील मुर्मू एवं प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक निकोलस मरांडी के संयोजन में ग्रामीण व छात्र छात्राओं ने संताली संस्कृति के बारे में कलाकारों से सवाल भी किया और आने वाले दिनों में इसे उन्नत बनाने का संकल्प भी लिया. सांस्कृतिक दल में दुलन मुर्मू, लखन मुर्मू, किरानी मुर्मू, भुंडू मरांडी, होपोन कुड़ी हेंब्रम, अनिता मरांडी, अनीता मुर्मू, बिटी बेसरा, शबनम हांसदा, सिलबंती मुर्मू, मुन्नी मुर्मू, सोना मुर्मू, लिीग्रेस सोरेन व मेरीला सोरेन शामिल हैं. ……………………..17 दुमका 21सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति देते कलाकार………………………
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










