ग्राम जल व स्वच्छता एवं ग्रामीणों का एकदिवसीय परिभ्रमण

प्रतिनिधि, दुमका/नोनीहाटविश्व बैंक संपोषित ग्रामीण जलापूर्ति एवं स्वच्छता परियोजना के तहत जरमुंडी प्रखंड के कंजिया एवं पिंडरा लेटो ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति एवं ग्रामीणों का दिवसीय परिभ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को जिला परियोजना प्रबंधन इकाई द्वारा मसलिया प्रखंड के गुमरो पंचायत के सिदपहाड़ी गांव में किया गया. इसमें […]
प्रतिनिधि, दुमका/नोनीहाटविश्व बैंक संपोषित ग्रामीण जलापूर्ति एवं स्वच्छता परियोजना के तहत जरमुंडी प्रखंड के कंजिया एवं पिंडरा लेटो ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति एवं ग्रामीणों का दिवसीय परिभ्रमण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को जिला परियोजना प्रबंधन इकाई द्वारा मसलिया प्रखंड के गुमरो पंचायत के सिदपहाड़ी गांव में किया गया. इसमें परियोजना के सामुदायिक विकास विशेषज्ञ मुकेश झा ने परियोजना के विभिन्न पहलुओं एवं इसके उद्देश्य की जानकारी दी और ग्रामीणों को जलापूर्ति योजना के संचालन, रखरखाव के बारे में भी बताया. परिभ्रमण में पर्यावरण विशेषज्ञ संतोष कुमार, हरिपुर बजार पंचायत के मुखिया ओबिधन हेंब्रम, हथनामा पंचायत के सुमी मुर्मू, जल सहिया चंपा मरांडी, गोविंद पंडित सहित ग्राम प्रधान बाबुसर हेंब्रम, सुधीर हेंब्रम, सोनोदी मरांडी, सुकेन हेंब्रम, सहदेव मुर्मू आदि शामिल थे. …………………फोटो 17 दुमका 20 परिभ्रमण के दौरान परियोजना के सदस्य व ग्रामीण.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










