उपायुक्त ने की नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा// 21 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया पूरा करें: डीसी

Updated at :17 Mar 2015 10:04 PM
विज्ञापन
उपायुक्त ने की नामांकन प्रक्रिया की समीक्षा// 21 मार्च तक नामांकन प्रक्रिया पूरा करें: डीसी

प्रतिनिधि, दुमका कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं के नामांकन प्रक्रिया को लेकर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने समाहरणाालय सभागार में संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की. जिला शिक्षा अधीक्षक सह कार्यक्रम पदाधिकारी मसूदी टुडू ने बताया कि कक्षा 6 में 253 व कक्षा 9 में 267 बालिकाओं का नामांकन किया जाना है. माता […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बालिकाओं के नामांकन प्रक्रिया को लेकर डीसी राहुल कुमार सिन्हा ने समाहरणाालय सभागार में संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा की. जिला शिक्षा अधीक्षक सह कार्यक्रम पदाधिकारी मसूदी टुडू ने बताया कि कक्षा 6 में 253 व कक्षा 9 में 267 बालिकाओं का नामांकन किया जाना है. माता समिति की अनुशंसा के साथ प्रखंडवार नामांकन के लिए बालिकाओं की सूची भी प्रखंड कार्यालय भेज दिया गया है. उपायुक्त श्री सिन्हा ने राज्यस्तरीय पत्र का अवलोकन करते हुए सभी पदाधिकारियों को दिये गये मापदंड के आधार पर चयन प्रक्रिया को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने सभी बीडीओ को आवेदन देने वाली बालिकाओं के अभिभावक, जन प्रतिनिधि, प्रखंड नामांकन समिति के सदस्यों की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता के साथ चयन प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दियाबैठक में उप विकास आयुक्त रामाशंकर, जिला शिक्षा पदाधिकारी सतीश चंद्र सिंकू, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीयूष कुमार, प्रभाग प्रभारी सिंहासनी कुमारी, जिला साधन सेवी मनोज कुमार अंबष्ठ, सभी प्रखंडों के बीडीओ, शिक्षा प्रसार पदाधिकारी, नामांकन समिति के सदस्य व वार्डेन उपस्थित थे. …………………………डीसी-माीटिंग-2

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola