/'/माले कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Updated at :17 Mar 2015 10:04 PM
विज्ञापन
/'/माले कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

प्रतिनिधि, रामगढ़विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया. जिला सचिव बाबूलाल राय ने कहा कि प्रखंड में शिक्षा, मनरेगा, इंदिरा आवास आदि योजनाओं में व्याप्त अराजकता गरीबों का हक छीन रही है. धरना प्रदर्शन के माध्यम से माले कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के नाम बीडीओ […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया. जिला सचिव बाबूलाल राय ने कहा कि प्रखंड में शिक्षा, मनरेगा, इंदिरा आवास आदि योजनाओं में व्याप्त अराजकता गरीबों का हक छीन रही है. धरना प्रदर्शन के माध्यम से माले कार्यकर्ताओं ने उपायुक्त के नाम बीडीओ को पांच सूत्री मांगपत्र सौंपा. इसमें भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को वापस लेने, लतबेरवा पंचायत के ठाड़ी गांव में हरदेव राय के जमीन पर दबंगों द्वारा जबरन कब्जा कर पीसीसी सड़क निर्माण कार्य को रोकने, सरकारी सड़क पर अतिक्रमण हटाने, लतबेरवा पंचायत के वार्ड नंबर 4 व 5 में सरकारी योजनाओं की जांच कराने, सिंदुरिया गांव में विगत पांच मार्च को विवाहिता की हत्या मामले में फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने आदि मांग शामिल हैं. मौके पर हरदेव राय, अनुरूद्ध राय, रोहित शर्मा आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola