झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की हुई बैठक // शीर्ष 2211 से 2210 में कर्मियों को वरीयता के आधार पर करें समायोजित

Updated at :17 Mar 2015 10:04 PM
विज्ञापन
झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की हुई बैठक // शीर्ष 2211 से 2210 में कर्मियों को वरीयता के आधार पर करें समायोजित

संवाददाता, दुमकाझारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के दुमका जिला शाखा की बैठक मंगलवार को सदर अस्पताल प्रांगण में मेरी बेसरा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्राणमोहन मुर्मू एवं राजीव नयन तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे. बैठक में मुख्य शीर्ष 2211 के महिला कर्मियों को पिछले दस […]

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकाझारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के दुमका जिला शाखा की बैठक मंगलवार को सदर अस्पताल प्रांगण में मेरी बेसरा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्राणमोहन मुर्मू एवं राजीव नयन तिवारी विशेष रूप से उपस्थित थे. बैठक में मुख्य शीर्ष 2211 के महिला कर्मियों को पिछले दस माह से बकाया वेतन भुगतान नहीं किये जाने एवं शीर्ष 2211 से शीर्ष 2210 में कर्मियों को वरीयता के आधार पर समायोजित करने की मांग सिविल सर्जन से की गयी एवं इस संदर्भ में एक ज्ञापन उन्हें समर्पित किया गया. बैठक में राज्य महासंघ एवं जिला महासंघ के अधिवेशन पर भी चरचा की गयी तथा 16 मार्च को मुख्य सचिव से राज्य महासंघ के प्रतिनिधिमंडल से हुई वार्ता तथा मिले आश्वासनों से अवगत कराया गया. बैठक में जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ की श्यामा देवी यादव, सुभाष सिंह, कैलाश प्रसाद साह, नित्यानंद सिंह, वामदेव गोरायं, तपन ठाकुर, अजितेश राय, मेहबूब, काजल, रेखा पाल, गीता देवी, प्रतिमा सिंह, श्रीमंत दास, प्रेमलता हेंब्रम, कोमोलिनी मुर्मू, दिप्तीरानी पाल, मीना कुमारी, आरती रानी मंडल, तारामुनी मुर्मू, सोनाली रुज, नूतन कुमारी, संयुक्ता कुमारी, विजय कुमार, अनूजा सिंह, मार्था सोरेन, उपेंद्र चौधरी, उषा कुमारी, रजनी कुमारी, ममता मंडल, अनीमा बैरा, मीना कुमारी, जगमनी देवी आदि मौजूद थे.———————-फोटो17-दुमका-हेल्थबैठक करते स्वास्थ्य कर्मचारी एवं अन्य.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola