मां-बांप ने जबरन करायी बेटी की शादी

प्रतिनिधि,काठीकुुंडप्रखंड के मकड़चापड़ गांव में माता पिता ने अपनी बेटी की शादी पैसे की लालच में आकर जबरन करा दी. खबर है कि माता पिता ने बेटी का हाथ उत्तर प्रदेश से आये एक अनजान व्यक्ति को सौंपने की बात पक्की कर ली. युवक भी चोरी छिपे दानीनाथ मंदिर में शादी करने पहुंचा. इतने में […]
प्रतिनिधि,काठीकुुंडप्रखंड के मकड़चापड़ गांव में माता पिता ने अपनी बेटी की शादी पैसे की लालच में आकर जबरन करा दी. खबर है कि माता पिता ने बेटी का हाथ उत्तर प्रदेश से आये एक अनजान व्यक्ति को सौंपने की बात पक्की कर ली. युवक भी चोरी छिपे दानीनाथ मंदिर में शादी करने पहुंचा. इतने में पुलिस को जानकारी मिली और कथित दुल्हे से जब प्रमाण पत्र मांगा तो वह दिखाने से इनकार कर दिया. लड़की शादी के खिलाफ थी. इसके बाद गांव के लोगों ने पंचायत बुलायी और फैसला सुनाया कि ऐसे शादी पर माता पिता रोक लगाये व अपनी बेटी को घर ले जाये. साथ ही ग्रामीणों ने युवक पर कार्रवाई करने की बात की. लड़की दसवीं की छात्रा है. पंचायत की अध्यक्षता ग्राम प्रधान चूरामन राय कर रहे थे. श्री राय ने बताया कि जागरूकता के अभाव में गांव के कई माता पिता अपनी बेटियों का हाथ अनजान के हाथों में बेच चुके हैं. ग्रामीणों ने यह भी फैसला किया कि अगर भविष्य में किसी ने इस प्रकार का कदम उठाने का फैसला लिया तो उसके विरुद्ध ग्राम सभा में कानूनी कार्रवाई की जायेगी. जिप सदस्या ने इस प्रकार की घटना की निंदा करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को बढ़ावा देने की सलाह गांव वालों को दी.———————-फोटो 14 डीएमके काठीकुंड 1
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










