एलआइसी अभिकर्ताओं का महाधरना व भूख हड़ताल कल से

Updated at :14 Mar 2015 11:03 PM
विज्ञापन
एलआइसी अभिकर्ताओं का महाधरना व भूख हड़ताल कल से

प्रतिनिधि, दुमका विभिन्न मांगों को लेकर जीवन बीमा अभिकर्ता संघ द्वारा 16 से 21 मार्च तक महाधरना व भूख हड़ताल कार्यालय परिसर में किया जायेगा. शनिवार को अभिकर्ताओं ने विश्राम दिवस मनाया. कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सेक्शन 44 को पुन: लागू करने, पॉलिसी में बोनस दर बढ़ाने, बीमा में सर्विस टैक्स हटाने, अभिकर्ताओं […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका विभिन्न मांगों को लेकर जीवन बीमा अभिकर्ता संघ द्वारा 16 से 21 मार्च तक महाधरना व भूख हड़ताल कार्यालय परिसर में किया जायेगा. शनिवार को अभिकर्ताओं ने विश्राम दिवस मनाया. कार्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सेक्शन 44 को पुन: लागू करने, पॉलिसी में बोनस दर बढ़ाने, बीमा में सर्विस टैक्स हटाने, अभिकर्ताओं के क्लब रूल में राहत देने, ग्रेच्यूटी बढ़ाने तथा ग्रुप बीमा 25 लाख करने आदि की मांग की गई. मौके पर लियाफी संघ के सचिव राजेश कुमार चौधरी, राजेश कुमार सिन्हा, जितेंद्र गुप्ता, चंदन कुमार साह, प्रणय राय, बमबम सिंह, प्रदीप कुमार गुप्ता, दिलीप साह, राधेश्याम साह, भरत पंडित, कृष्ण मोहन झा, रविस कुमार, श्रीकांत प्रसाद, बिरेंद्र यादव, मुन्ना कुमार आदि मौजूद थे. ……………………..फोटो14-दुमका-एलआईसी——————

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola