आरोपी ग्राम प्रधान गिरफ्तार
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :14 Mar 2015 7:33 AM
विज्ञापन

रानीश्वर : रानीश्वर थाना क्षेत्र के पारपलसा गोलीकांड का मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान भादो हेंब्रम को शुक्रवार को रानीश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ जबकि इस कांड का एक अन्य आरोपी लीली हेंब्रम फरार बताया जा रहा है़ रानीश्वर थाना कांड संख्या 32/2012 के आरोपी ग्राम प्रधान भादो हेंब्रम व उनकी बेटी […]
विज्ञापन
रानीश्वर : रानीश्वर थाना क्षेत्र के पारपलसा गोलीकांड का मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान भादो हेंब्रम को शुक्रवार को रानीश्वर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है़ जबकि इस कांड का एक अन्य आरोपी लीली हेंब्रम फरार बताया जा रहा है़ रानीश्वर थाना कांड संख्या 32/2012 के आरोपी ग्राम प्रधान भादो हेंब्रम व उनकी बेटी लीली हेंब्रम है.
उल्लेखनीय है कि गांव के दो पक्ष के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था़ इसको सुलझाने के लिए पारपलसा के ग्राम प्रधान मोड़े मांझी की बैठक बुलायी गयी थी़ मोड़े मांझी की बैठक के पहले जिला प्रशासन मामला को सुलझा कर जमीन विवाद का फैसला दे दिया था़ फिर भी गांव के पास बरगद की पेड़ के पास बैठक में कई गांवों के ग्राम प्रधानों के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए थ़े
बैठक में गड़बड़ी को रोकने के लिए प्रशासन भी मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ मौजूद था. बैठक शांतिपूर्ण चल रहा था़ अचानक कई लोगों द्वारा जयधन हेंब्रम के घर में तोड-फोड़ शुरू कर दी. घटनास्थल पर मौजूद प्रशासनिक अधिकारी भीड़ को रोकने के लिए गोली चलाने का आदेश दे दिया, जिसमें चार लोग घायल हो गये थ़े इलाज के क्रम में गोली लगने से घायल एक युवती की कुछ दिनों बाद अस्पताल में मौत हो गयी थी़ रानीश्वर थाना के सअनि बृंदा उरांव ने बताया कि इस कांड के दो आरोपी हैं़ जिसमें से एक को आज गिरफ्तार किया गया़ जबकि दूसरा आरोपी फरार है़ इस गोलीकांड में पारपलसा गांव के मुंगली हेंब्रम, रांगालिया गांव के मंत्री किस्कू, भोडाबाली गांव के सुनील हांसदा व पश्चिम बंगाल के नवग्राम के शिवानी मुमरू को पुलिस की गोली लगी थी़ वहीं शिवानी मुमरू की अस्पताल में मौत हो गयी थी़ घटना में कई पुलिस कर्मी भी घायल हुए थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










