गहराया पेयजल संकट, सुविधाओं का टोटा एएनएम ने किया सिविल सर्जन का घेराव

Updated at :14 Mar 2015 12:03 AM
विज्ञापन
गहराया पेयजल संकट, सुविधाओं का टोटा एएनएम ने किया सिविल सर्जन का घेराव

संवाददाता, दुमकादुमका के एएनएम स्कूल के छात्राओं ने शुक्रवार को सिविल सर्जन का घेराव किया. ट्रेनी एएनएम छात्रावास में पानी की सुविधा की मांग कर रही थीं. छात्राओं ने सीएस को कहा कि होली से पूर्व ही ट्रेनिंग स्कूल में लगे पानी का पंप खराब हो चुका है, बावजूद इसके कई बार शिकायत करने के […]

विज्ञापन

संवाददाता, दुमकादुमका के एएनएम स्कूल के छात्राओं ने शुक्रवार को सिविल सर्जन का घेराव किया. ट्रेनी एएनएम छात्रावास में पानी की सुविधा की मांग कर रही थीं. छात्राओं ने सीएस को कहा कि होली से पूर्व ही ट्रेनिंग स्कूल में लगे पानी का पंप खराब हो चुका है, बावजूद इसके कई बार शिकायत करने के बाद भी नये पंप नहीं लगाये गये हैं. सीएस देर शाम तक अपने कार्यालय कक्ष के बाहर एएनएम के इस प्रदर्शन की वजह से घिरे रहे. सीएस डॉ सुरेश कुमार का कहना था कि पंप खराब है, उसे ठीक करवाने का प्रयास किया जा रहा है, उसमें दो-तीन दिन समय लगेगा. तबतक थोड़ी परेशानी उन्हें उठानी होगी. प्रशिक्षु नर्सों का कहना था कि जबतक पंप ठीक नहीं हो जाता तबतक उन्हें टैंकर से पानी की आपूर्ति करवाना सुनिश्चित किया जाये. ठोस आश्वासन के बाद एएनएम ने सीएस कार्यालय का गेट छोड़ा.——————-13 -दुमका-एएनएम

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola