महिला की मौत के मामले में 13 पर प्राथमिकी

दुमका:. भवन निर्माण विभाग में कार्यरत एक महिला के मौत के बाद नगर थाना पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है. पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. जानकारी के मुताबिक होलिका दहन की रात मीना देवी नामक महिला की मौत हो गयी थी. उसकी मौत को लेकर घटना […]
दुमका:. भवन निर्माण विभाग में कार्यरत एक महिला के मौत के बाद नगर थाना पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है. पुलिस ने इस मामले में 13 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. जानकारी के मुताबिक होलिका दहन की रात मीना देवी नामक महिला की मौत हो गयी थी. उसकी मौत को लेकर घटना के दो दिनों बाद रविवार को मृतका के भाई ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए सिकंदर हरि, मंटु राम, भारती देवी, रीना देवी के साथ मारपीट की. चारों को घायल अवस्था में दुमका सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया. भारती देवी ने बताया कि मृतका के भाई सीताराम हरि ने उनके साथ मारपीट किया. इस मामले में सीताराम हरि के परिजन ऋतिक हरि, राजेन्द्र हरि और धर्मवीर हरी के बेटों को पुलिस ने हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










