महिला दिवस// नारी बिना संसार निर्जीव : वासंती हेंब्रम

Updated at :08 Mar 2015 8:03 PM
विज्ञापन
महिला दिवस// नारी बिना संसार निर्जीव : वासंती हेंब्रम

रानीश्वर. नांदना गांव की महिला समिति के सदस्यों ने अपने अधिकार के लिए नांदना स्कूल मैदान में समारोहपूर्वक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया़ अध्यक्षता ईशानी राउत ने की़ समिति के सदस्यों ने महिला उत्थान के लिए अपने गांव में जागरूकता रैली निकाली़ उसके बाद सभा आयोजित की़ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ह्यमन राइट […]

विज्ञापन

रानीश्वर. नांदना गांव की महिला समिति के सदस्यों ने अपने अधिकार के लिए नांदना स्कूल मैदान में समारोहपूर्वक अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया़ अध्यक्षता ईशानी राउत ने की़ समिति के सदस्यों ने महिला उत्थान के लिए अपने गांव में जागरूकता रैली निकाली़ उसके बाद सभा आयोजित की़ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित ह्यमन राइट काउंसिल ऑफ इंडिया दुमका जिला महिला सेल के अध्यक्ष वासंती हेंब्रम महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण महिलाएं भी दृढ इच्छा शक्ति रख बुलंदी को हासिल कर सकती हैैं. कहा कि महिलाओं के विकास के लिए शिक्षा अति आवश्यक है़ महिला हिंसा, महिलाओं के ऊपर हो रही अत्याचार पर रोक लगाने के लिए महिलाओं को एकजुट होकर जवाब देना जरूरी है़ कहा कि नारी के बिना संसार एक निर्जीव पदार्थ की तरह है़ नारी के बिना संसार में कुछ भी संभव नहीं है़ नांदना गांव के महिला समिति के सदस्यों द्वारा गांव में शराब बनाने व बेचने पर रोक लगाने के पहल की उन्होंने सराहना की़ समारोह की सचिव सुभाषिणी मुर्मू ने संबोधित कर महिलाओं के अधिकार पर प्रकाश डाला़ समारोह को जिला परिषद सदस्य सुमित्रा सोरेन, प्रमिला मरांडी, बबलीधनी हांसदा, पपी राउत, पारूलवाला राउत आदि ने भी संबोधित किया़ समारोह में नांदना, पाटुशाला, निझुरी, गुलामडीह, विशुनडीह आदि गांवों से भी महिलाएं पहुंची थीं़————————–फोटो 8 डीएमके/रानीश्वर 1 व 21़नंदना में समारोह को संबोधित करती जिप सदस्य2़ समारोह में शामिल महिलाएं

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola