भाकपा माले चलायेगी हस्ताक्षर अभियान

मसलिया. गोलपुर गांव में रविवार को भाकपा-माले की एक बैठक अनिल सोरेन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रखंड सचिव नरोत्तम राय ने कहा कि भाजपा सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के जरीये किसानों की जमीन को उद्योगपतियों को सौंपना चाह रही है. जिसमें प्रस्ताव पारित कर मसलिया प्रखंड के 40 गांवों में जनसंपर्क चलाने तथा भूमि […]
मसलिया. गोलपुर गांव में रविवार को भाकपा-माले की एक बैठक अनिल सोरेन की अध्यक्षता में हुई, जिसमें प्रखंड सचिव नरोत्तम राय ने कहा कि भाजपा सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश के जरीये किसानों की जमीन को उद्योगपतियों को सौंपना चाह रही है. जिसमें प्रस्ताव पारित कर मसलिया प्रखंड के 40 गांवों में जनसंपर्क चलाने तथा भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को वापस लेने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया. लोगों से 16 मार्च को नयी दिल्ली में जनसभा व प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की. बैठक में श्री राय के अलावे रामेश्वर सोरेन, भुंडा बास्की, प्रेम सागर, सुनील राणा, सोमलाल मिर्धा, सुनील हेंब्रम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










