अनावश्यक रूप से रोका गया: टोपनो

दुमका . वीटीआइ दुमका के प्रिंसिपल फादर एलेक्जेंडर टोपनो ने जसीडीह रेलवे स्टेशन में देवघर जिला प्रशासन द्वारा कथित पर संस्थान के 14 प्रशिक्षणार्थियों एवं ब्रदर जॉनी को रोके जाने के मामले में आपत्ति जतायी है और कहा है कि 26 फरवरी को ये सभी प्रशिक्षणार्थी ब्रदर जॉनी के साथ उच्च प्रशिक्षण के लिए केरल […]
दुमका . वीटीआइ दुमका के प्रिंसिपल फादर एलेक्जेंडर टोपनो ने जसीडीह रेलवे स्टेशन में देवघर जिला प्रशासन द्वारा कथित पर संस्थान के 14 प्रशिक्षणार्थियों एवं ब्रदर जॉनी को रोके जाने के मामले में आपत्ति जतायी है और कहा है कि 26 फरवरी को ये सभी प्रशिक्षणार्थी ब्रदर जॉनी के साथ उच्च प्रशिक्षण के लिए केरल जा रहे थे. फादर टोपनो ने कहा कि प्रशासन ने जसीडीह में उन्हें अनावश्यक रुप से रोका तथा बेवजह मुकदमे में फंसाने की साजिश की गयी. उन्होंने कहा कि इन बेरोजगार युवक -युवतियों को रोजगार से वंचित किया गया है. इसलिए उन गरीब युवक -युवतियों को रोजगार मुहैया कराने की भी पहल हो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










