एनपीसीसी ने दुमका सुपरकिंग्स को 252 रनों से हराया

Updated at :07 Mar 2015 11:04 PM
विज्ञापन
एनपीसीसी ने दुमका सुपरकिंग्स को 252 रनों से हराया

प्रतिनिधि, दुमका जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले आयोजित क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का अंतिम मैच शनिवार को एनपीसीसी जूनियर व दुमका सुपर किंग्स के बीच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एनपीसीसी की टीम ने 24 ओवर में अपने 10 विकेट खोकर 289 रन बनाये. इसमें अमन सिंह ने 150, अबू ने […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका जिला क्रिकेट संघ के बैनर तले आयोजित क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का अंतिम मैच शनिवार को एनपीसीसी जूनियर व दुमका सुपर किंग्स के बीच खेला गया. टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एनपीसीसी की टीम ने 24 ओवर में अपने 10 विकेट खोकर 289 रन बनाये. इसमें अमन सिंह ने 150, अबू ने 46, रोहित ने 21 व विपुल ने 20 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी कर रहे सुपर किंग्स के गेंदबाज आयुष ने 4, गोलू ने 3 व सोनू ने 1 विकेट झटके. जवाबी पारी खेलने उतरी दुमका सुपरकिंग्स की टीम 10.3 ओवर पर 10 विकेट खोकर मात्र 37 रन ही बना पायी. एनपीसीसी के गेंदबाज सूरज पाठक ने 5, अमन सिंह ने 4 व विपुल ने 1 विकेट झटके.पहला सेमीफाइनल कलपहला सेमीफाइनल कैंप क्लब व एनपीसीसी जूनियर के बीच तथा दूसरा सेमीफाइनल ब्लैक दुमकंस व एनपीसीसी सीनियर के बीच 9 मार्च को जिला स्कूल के ए-टीम क्रिकेट ग्राउंड में खेला जायेगा……………………

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola