बिजली मिस्त्रियों ने की स्थायी नियुक्ति की मांग

प्रतिनिधि, दुमका बिजली विभाग में कार्यरत बिजली मिस्त्रियों ने स्थायीकरण की मांग को लेकर कल्याण मंत्री डा लुइस मरांडी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है. झारखंड विद्युत सप्लाई तकनिकी श्रमिक संघ ने स्थायीकरण नहीं होने से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया और बताया कि विभाग में कार्यरत 29 प्राइवेट मिस्त्री को विभाग की ओर […]
प्रतिनिधि, दुमका बिजली विभाग में कार्यरत बिजली मिस्त्रियों ने स्थायीकरण की मांग को लेकर कल्याण मंत्री डा लुइस मरांडी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा है. झारखंड विद्युत सप्लाई तकनिकी श्रमिक संघ ने स्थायीकरण नहीं होने से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया और बताया कि विभाग में कार्यरत 29 प्राइवेट मिस्त्री को विभाग की ओर से एक पैसा भी मानदेय नहीं मिलता है. मिस्त्रियों ने मंत्री से स्थायी नियुक्ति करने तथा निश्चित वेतनमान दिलाने की मांग की है. इसके बाद संघ की एक बैठक फ्यूज काल सेंटर में की गई. जिसमें होली के दिन लोगों के घरों में खराब बिजली को मुफ्त में ठीक करने तथा विभाग के द्वारा शहर में बिजली व्यवस्था को दुरूस्त करने में सहयोग देने का निर्णय लिया गया. मौके अध्यक्ष मुकेश राम, सचिव सुशील दत्ता, उपाध्यक्ष दशरथ प्रसाद साह, शिव शंकर दास, मुक्कदर अंसारी, विकास कुमार, अजय कुमार सिंह, सोहन सिंह, राकेश कुमार, सुभाष चंद्र रजक, मो अनवर आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










