अगले माह तक लंबित योजना की पूर्ति हो:डीसी

प्रतिनिधि, दुमकाजिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक बुधवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में श्री सिन्हा ने दुमका, गोपीकान्दर, जामा, जरमुण्डी, काठीकुंड, मसलिया, रामगढ़, रानीश्वर, शिकारीपाड़ा एवं सरैयाहाट के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को क्रमश 300, 60, 600, 240, 120, 250, 200, 160, 150 एवं 180 (कुल – 2260) […]
प्रतिनिधि, दुमकाजिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक बुधवार को उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में हुई. इस बैठक में श्री सिन्हा ने दुमका, गोपीकान्दर, जामा, जरमुण्डी, काठीकुंड, मसलिया, रामगढ़, रानीश्वर, शिकारीपाड़ा एवं सरैयाहाट के सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को क्रमश 300, 60, 600, 240, 120, 250, 200, 160, 150 एवं 180 (कुल – 2260) योजनाएं अगले माह तक पूर्ण करने का निर्देश दिया. श्री सिन्हा ने विवादित योजनाओं का अविलंब हल निकालने की बात कही. श्री सिन्हा ने एनआरएलएम की समीक्षा करते हुए सभी बैंक के प्रतिनिधियों को अपने कार्य शैली में तेजी लाते हुए सही लाभुकों ससमय योजनाओं की पूर्ति करने पर बल दिया. श्री सिन्हा ने इंदिरा आवास की समीक्षा करते हुए सभी बीडीओ को पुरानी योजनाओं की भौतिक स्थिति का प्रतिवेदन अगली बैठक में समर्पित करने का भी निर्देश दिया. मौके पर उप विकास आयुक्त, सभी बैंकों के समन्वयक, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, एलइओ आदि मौजूद थे………………………………..फोटो4 दुमका-डीसीजिला स्तरीय समन्वय समिति बैठक की अध्यक्षता करते उपायुक्त व अन्य.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










