उप प्रमुख के चयन के लिए भेजा जायेगा प्रस्ताव

रामगढ़. पंचायत समिति की बैठक सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. विकास भवन में आयोजित इस बैठक में उप प्रमुख अनिता टुडू के असमय निधन पर शोक जताते हुए दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. इसके बाद उप प्रमुख के […]
रामगढ़. पंचायत समिति की बैठक सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ राजकिशोर प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. विकास भवन में आयोजित इस बैठक में उप प्रमुख अनिता टुडू के असमय निधन पर शोक जताते हुए दो मिनट का मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.
इसके बाद उप प्रमुख के रिक्त पद को भरने के लिए अनुमंडल पदाधिकारी तथा उपायुक्त को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया. जिसमें जीर्ण पड़े शौचालयों का जीर्णोद्धार करने तथा पानी टंकी लगाने का निर्णय भी लिया गया. मौके पर प्रमुख शिवलाल मरांडी, भूदेव मंडल, सहायक अभियंता रामाकांत सहित सभी पंचायत समिति के सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










