दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

Updated at :02 Mar 2015 7:03 PM
विज्ञापन
दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज

सरैयाहाट. सरैयाहाट बस्ती की सविता देवी ने अपने पति व ससुरालवालों पर दहेज की मांग को लेकर डायन कह कर प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में उसने पति राजेंद्र मंडल, ससुर त्रिवेणी मंडल, सास दया देवी, देवर संतोष मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया है. दर्ज प्राथमिकी के […]

विज्ञापन

सरैयाहाट. सरैयाहाट बस्ती की सविता देवी ने अपने पति व ससुरालवालों पर दहेज की मांग को लेकर डायन कह कर प्रताडि़त करने का आरोप लगाते हुए थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामले में उसने पति राजेंद्र मंडल, ससुर त्रिवेणी मंडल, सास दया देवी, देवर संतोष मंडल को नामजद अभियुक्त बनाया है. दर्ज प्राथमिकी के मुताबिक वर्ष 2007 में उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज के साथ हुई थी. शादी के वक्त उसके मायके वालों ने सामर्थ्य के अनुसार दहेज भी दिया था. मगर शादी के कुछ ही दिन बाद उसे दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाने लगा. एक के बाद एक उसकी तीन बच्चियों की मत्यु होने पर उसे डायन कह कर प्रताडि़त किया जाने लगा. 17 फरवरी को उक्त आरोपियों ने केरोसिन डाल कर उसे जान से मारने का प्रयास भी किया. शोर मचाने पर पड़ोस के लोग आये तब उसकी जान बच पायी थी.—————————जमीन विवाद में मारपीटसरैयाहाट. जमीन संबंधी विवाद में रिश्तेदारों ने ही मोहरा गांव की सुशीला देवी व उसके पति पशुपति मरीक के साथ मारपीट कर घायल कर दिया. संबंध में सुशीला देवी ने अपने गोतिया चतुर्भुज मरीक के विरुद्ध थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया कि उसके पति घर बनाने के लिए ईंट, बालू इत्यादि सामग्री लेकर आये थे. इसी दौरान उक्त आरोपी घर में घुस गये और लाठी से उसके पति के साथ मारपीट की. बीच-बचाव करने गयी तो उसके साथ भी मारपीट की गयी. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola