नौ से ग्राम प्रधानों का बेमियादी धरना

Updated at :02 Mar 2015 7:03 PM
विज्ञापन
नौ से ग्राम प्रधानों का बेमियादी धरना

दुमका. ग्राम प्रधान मांझी संगठन नौ मार्च से भू सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना देगा. इस आशय का प्रस्ताव इंडोर स्टेडियम प्रांगण में संगठन की सोमवार को हुई मासिक बैठक में लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल ने कहा कि जब तक साविक जमाबंदी नंबर, साविक […]

विज्ञापन

दुमका. ग्राम प्रधान मांझी संगठन नौ मार्च से भू सर्वेक्षण एवं बंदोबस्त कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन धरना देगा. इस आशय का प्रस्ताव इंडोर स्टेडियम प्रांगण में संगठन की सोमवार को हुई मासिक बैठक में लिया गया. बैठक को संबोधित करते हुए प्रमंडलीय अध्यक्ष भीम प्रसाद मंडल ने कहा कि जब तक साविक जमाबंदी नंबर, साविक रकवा, साविक लगान, किस्म रैयत, किस्म लगान ददऔर गेंजर सेटलमेंट के अनुरूप वर्तमान सर्वे सेटलमेंट का अंतिम प्रकाशन का प्रारूप तैयार नहीं कर लिया जाता, तब तक ग्राम प्रधान मांझी संगठन का धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा.बैठक में जिला सचिव भीम सोरेन, रुसोराम बास्की, रामजीवन सिंह, अजीत कुमार मिश्र, विभूति भूषण यादव, सुशील सोरेन, छविनाथ मंडल, राम प्रसाद राय, सोलोम मरांडी, जर्नाधन दास, देवी हांसदा, नागेश्वर लायक, मीरु हांसदा, देवी हांसदा एवं अशोक प्रसाद साह मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola