11 मार्च को प्रदर्शन करेंगे अराजपत्रित कर्मचारी

दुमका: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक अध्यक्ष प्राणमोहन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई, जिसमें महासंघ के जिला सम्मेलन, स्वागत समिति के गठन तथा राज्य महासंघ के आह्वान पर 11 मार्च को उपायुक्त के समक्ष प्रदर्शन करने के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी. साथ ही साथ विधानसभा सत्र के दौरान रांची में राज्यस्तरीय […]
दुमका: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की बैठक अध्यक्ष प्राणमोहन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई, जिसमें महासंघ के जिला सम्मेलन, स्वागत समिति के गठन तथा राज्य महासंघ के आह्वान पर 11 मार्च को उपायुक्त के समक्ष प्रदर्शन करने के कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गयी.
साथ ही साथ विधानसभा सत्र के दौरान रांची में राज्यस्तरीय प्रदर्शन को सफल बनाने का भी आह्वान किया गया. बनी स्वागत समिति, तारणी कामत बने अध्यक्ष जिला सम्मेलन के बाबत सर्वसम्मति से स्वागत समिति गठित की गयी, जिसमें उतारणी प्रसाद कामत को स्वागताध्यक्ष, ओम प्रकाश चौबे व रेवा रानी को उप स्वागताध्यक्ष, राजीव नयन तिवारी को स्वागत मंत्री, मो इरशाद को संयुक्त स्वागतमंत्री एवं माधव कुमार सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया.
10 मई को होगा जिला सम्मेलन झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी संघ का जिला सम्मेलन 10 मई को कराया जायेगा. जिसमें इस संभावित तिथि पर भी मुहर लग गयी. बैठक में रंजीत सिन्हा, शिवबालक भगत, सुप्रेम गोप, उषा रानी हेंब्रम, मेरी बेसरा, अजय साह, शत्रुधन देव, पंकज सिंह, श्यामा देवी यादव, श्रीमंत दास, मो मेहबूब, रजनी कुमारी, देवेंद्र सिंह, शैलेंद्र कुमार, जयकरण मंडल, राजेंद्र पांडेय, अखिलेश राय, ग्रेसी किस्कू, दीप्तिरानी, सिराजुल हसन, रोनाल्ड हांसदा, मनिका, अनिमा, दिलीप, गौतम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










