आतिशबाजी के साथ काठीकुंड का दानीनाथ मेला समाप्त

प्रतिनिधि, काठीकुंडदस दिनो से चले आ रहे दानीनाथ मेला का समापन गुरुवार को धमाकेदार आतिशबाजी के साथ हुआ. मेले का लोगों ने जम कर लुप्त उठाया. टावर झूला, मौत का कुआं, ब्रेक डांस, ड्रेगन ट्रेन का आनंद उठाने में महिलाएं व बच्ची आगे थी. शाम को हुई आतिशबाजी के दौरान लोगों की भारी भीड़ मौजूद […]
प्रतिनिधि, काठीकुंडदस दिनो से चले आ रहे दानीनाथ मेला का समापन गुरुवार को धमाकेदार आतिशबाजी के साथ हुआ. मेले का लोगों ने जम कर लुप्त उठाया. टावर झूला, मौत का कुआं, ब्रेक डांस, ड्रेगन ट्रेन का आनंद उठाने में महिलाएं व बच्ची आगे थी. शाम को हुई आतिशबाजी के दौरान लोगों की भारी भीड़ मौजूद थी. देर रात मेला समिति द्वारा संथाली ड्रामा का आयोजन किया गया था. मेले में खिलौनों के दुकान पर जहां बच्चों की भीड़ लगी, वही चूल्हा-चौकी व घरेलू समानों की खरीदारी महिलाओं ने की. शिकारीपाड़ा प्रखंड के पकदाहा के नदी से सफेद पत्थरों से निर्मित विभिन्न वस्तूएं, देवी-देवताओं की मूर्ति की भी लोगों ने जम कर खरीदारी की. उल्लेखनीय है कि पकदाहा से सटे नदियों से सफेद पत्थर निकालते हैं, जिसको तराश कर स्थानीय लोग अपना जीवन-यापन करते हैं. यहां के निर्मित उत्पाद की बिक्री कलकत्ता तक भी होती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










