रामगढ़ बीइइओ का पुतला जलाया

Updated at :26 Feb 2015 9:04 PM
विज्ञापन
रामगढ़ बीइइओ का पुतला जलाया

प्रतिनिधि, काठीकुंडरामगढ़ बीइइओ के खिलाफ पारा शिक्षकों का आक्रोश दिन व दिन बढ़ता ही जा रहा है. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की काठीकुंड इकाई ने चांदनी-चौक पर रामगढ़ बीइइओ रंजीत कुमार चौधरी का पुतला दहन कर अपने गुस्से का इजहार किया. दरअसल पिछले दिनों चार महीने का मानदेय न मिलने के कारण संघ की […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, काठीकुंडरामगढ़ बीइइओ के खिलाफ पारा शिक्षकों का आक्रोश दिन व दिन बढ़ता ही जा रहा है. झारखंड प्रदेश पारा शिक्षक संघ की काठीकुंड इकाई ने चांदनी-चौक पर रामगढ़ बीइइओ रंजीत कुमार चौधरी का पुतला दहन कर अपने गुस्से का इजहार किया. दरअसल पिछले दिनों चार महीने का मानदेय न मिलने के कारण संघ की जिला इकाई के आ ान पर रामगढ़ में पारा शिक्षकों ने गुरु गोष्ठी का बहिष्कार किया था. जिसके बाद बीइइओ द्वारा बिना स्पष्टीकरण मांगे संघ के प्रखंड अध्यक्ष एवं प्रखंड सचिव को उनके पद से हटाते हुए उनका मानदेय पर भी रोक लगा दी गयी. यह आरोप लगाते हुए संघ के प्रखंड अध्यक्ष उज्ज्वल कुमार साह ने अमानवीय व असंवैधानिक बताया एवं जल्द से जल्द इसके समाधान को आवश्यक बताया. यदि जल्द इस स्थिति का निराकरण नहीं किया गया तो आंदोलन राज्य स्तर पर चलाने की बात कही. पुतला दहन कार्यक्रम में दुर्गाचरण पाल, अलबिन मुर्मू, नयनतारा हेंब्रम, लखी दास, छाया रानी, सुमोली, दानशीलता मुर्मू, अनीता मुर्मू, शंकरी देवी सहित सैकड़ों पारा शिक्षक मौजूद थे.———————–फोटो 26 डीएमके काठीकुंड 1रामगढ़ बीइइओ का पुतला दहन करते पारा शिक्षक.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola