जाहेर थान में एक मार्च को मनेगा वाहा पर्व

प्रतिनिधि, दुमकादिसोम मांझी थान आर जाहेर थान समिति की बैठक गुरुवार को दिसोम मांझी बालेश्वर हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एक मार्च को होने वाले बाहा पर्व की सफलता को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया. जिसमें चंद्रमोहन हांसदा को कार्यक्रम प्रभारी, सतीलाल हांसदा को सह प्रभारी, सरदार हेंब्रम को व्यवस्था प्रभारी, […]
प्रतिनिधि, दुमकादिसोम मांझी थान आर जाहेर थान समिति की बैठक गुरुवार को दिसोम मांझी बालेश्वर हेंब्रम की अध्यक्षता में हुई. बैठक में एक मार्च को होने वाले बाहा पर्व की सफलता को लेकर आयोजन समिति का गठन किया गया. जिसमें चंद्रमोहन हांसदा को कार्यक्रम प्रभारी, सतीलाल हांसदा को सह प्रभारी, सरदार हेंब्रम को व्यवस्था प्रभारी, बालेश्वर हेंब्रम को स्वागत प्रभारी, कमीशन सोरेन को सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी नियुक्त किया गया. दिसोम मांझी श्री हेंब्रम ने बताया कि बाहा पर्व में मुख्य अतिथि के रूप में स्थानीय सांसद सह झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन उपस्थित रहेंगे. मौके पर सतीलाल हांसदा आलेश हांसदा, अजय कुमार हेंब्रम, सरदार हेंब्रम, बैद्यनाथ हांसदा, सुभाष सोरेन, शुरून हेंब्रम, सिमोन सोरेन, मनोरंजन हेंब्रम आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










