क्राइम// ग्राहकों को रिझाने की होड़ में उलझे दो दुकानदार, एक घायल

Updated at :26 Feb 2015 8:03 PM
विज्ञापन
क्राइम// ग्राहकों को रिझाने की होड़ में उलझे दो दुकानदार, एक घायल

प्रतिनिधि, सरैयाहाटसरैयाहाट थाना से सटे मुख्य चौराहे के निकट दो दुकानदार ग्राहक को रिझाने और उसे अपनी दुकान से बक्सा बिक्री करने को लेकर उलझ गये. उन दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें एक दुकानदार का भाई शोभा कांत भगत बुरी तरह से घायल हो गया है. घायल को इलाज के लिए सरैयाहाट अस्पताल […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सरैयाहाटसरैयाहाट थाना से सटे मुख्य चौराहे के निकट दो दुकानदार ग्राहक को रिझाने और उसे अपनी दुकान से बक्सा बिक्री करने को लेकर उलझ गये. उन दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई. इसमें एक दुकानदार का भाई शोभा कांत भगत बुरी तरह से घायल हो गया है. घायल को इलाज के लिए सरैयाहाट अस्पताल ले जाया गया, जहां से डाक्टरों ने सिर पर गंभीर चोट को देखते हुए फौरन उसे बेहतर इलाज के लिए दुमका रेफर कर दिया. इन दोनों दुकानदारों के बीच मारपीट होने की वजह बक्सा बेचने की होड़ बतायी जा रही है. गुरुवार की सुबह एक ग्राहक बक्से की दुकान पर पहुंचा जबकि दूसरे दुकानदार ने उसे उस बक्शे को कम कीमत पर देने की बात कहकर बुलाया. इसी बात को लेकर पहला दुकानदार भड़क गया और दोनों के बीच विवाद होने लगा. विवाद बढ़ते-बढ़ते दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गयी. जिसमें एक दुकानदार का भाई घायल हो गया. प्राप्त जानकारी के मुताबिक पीडब्ल्यूडी की सड़क का अतिक्रमण कर दोनों दुकानदार विजयकांत भगत व शंभू साह बक्से की दुकान चला रहे हैं. इस मामले में समाचार लिखे जाने तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गयी थी…………………………फोटो26 सरैयाहाट 1अस्पताल में इलाजरत घायल.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola