छात्रों ने निकाली बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ पर जागरूकता रैली

प्रतिनिधि, दुमकाभारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में बुधवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर आमसभा व क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर गांदो के उच्च विद्यालय परिसर से स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक जागरूकता रैली निकाली. रैली में शामिल छात्रों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ […]
प्रतिनिधि, दुमकाभारत सरकार के क्षेत्रीय प्रचार निदेशालय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तत्वावधान में बुधवार को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान पर आमसभा व क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस अवसर पर गांदो के उच्च विद्यालय परिसर से स्कूली छात्र-छात्राओं ने एक जागरूकता रैली निकाली. रैली में शामिल छात्रों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ व स्वच्छता से संबंधित नारे लगाते हुए गांवों का भ्रमण किया. उक्त कार्यक्रम में स्कूली छात्र-छात्राओं के अलावे ग्रामीणों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. स्कूल परिसर में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी शाहिद रहमान व जिला प्रभारी राज किशोर पासवान ने उपस्थित ग्रामीणों को स्वच्छता अभियान, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान एवं प्रधानमंत्री जन धन योजना की विस्तृत जानकारी दी. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मनोज साह, फिलिप मरांडी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व छात्र मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










