ोौके... अराजपत्रित कर्मचारियों ने की बैठक

Updated at :15 Feb 2015 9:04 PM
विज्ञापन
ोौके... अराजपत्रित कर्मचारियों ने की बैठक

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को अध्यक्ष प्राण मोहन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कार्यालयों एवं विभिन्न प्रखंडों के कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही रामगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी के कर्मचारी विरोधी रवैये एवं मनमाने कार्यकलाप पर चिंता जतायी गयी. कर्मचारियों […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, दुमका झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के कार्यकारिणी समिति की बैठक रविवार को अध्यक्ष प्राण मोहन मुर्मू की अध्यक्षता में हुई. बैठक में कार्यालयों एवं विभिन्न प्रखंडों के कर्मचारियों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया. साथ ही रामगढ़ के प्रखंड विकास पदाधिकारी के कर्मचारी विरोधी रवैये एवं मनमाने कार्यकलाप पर चिंता जतायी गयी. कर्मचारियों के वेतन भुगतान करने सहित अन्य समस्याओं के समाधान करने की मांग प्रशासन से की गयी. अध्यक्ष प्राण मोहन मुर्मू ने रामगढ़ के कर्मचारियों द्वारा किये गये कार्य बहिष्कार का समर्थन करते हुए बीडीओ से इस रवैये में सुधार करने का अनुरोध किया और कहा कि अगर ऐसा नहीं होता है तो महासंघ उग्र आंदोलन को बाध्य होगी. बैठक में विभिन्न मांगों को लेकर 11 मार्च को उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. साथ ही 23-24 मई को आयोजित होने वाले राज्य सम्मेलन में शाामिल होकर इसे सफल बनाने के लिए जिला सम्मेलन 20 अप्रैल तक संपन्न कर लेने का निर्णय लिया गया. मौके पर तारणी प्रसाद कामत, सम्मानित अध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, मीडिया प्रभारी राजीव नयन तिवारी, माधव सिंह, ओम प्रकाश चौबे, राजेंद्र पांडेय, सुप्रेम गोप, विजेंद्र यादव, तपन ठाकुर, जयकरण मंडल, नित्यानंद सिंह, अजितेश राय, पंकज सिंह, रोनाल्ड हांसदा, सिराजुल, महबूब, परेश, सुरेंद्र, मुराद, उमेश शर्मा, तंजीम आलम, जुनस मरांडी, नरेश प्रसाद, सोनामुनी हांसदा, शिवेंद्रनाथ झा, राज कुमार मिश्र, मनोवर, बीरबल पंडित आदि मौजूद थे. ………………………..फोटो15 दुमका 3बैठक करते अराजपत्रित कर्मचारी…………………..

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola