अपनी मांगों के सार्थन में भुईयां-घटवाल देंगे दो दिवसीय धरना

Updated at :15 Feb 2015 8:04 PM
विज्ञापन
अपनी मांगों के सार्थन में भुईयां-घटवाल देंगे दो दिवसीय धरना

समिति संताल परगना प्रमंडल के सभी छह जिला मुख्यालयों में देगी धरनाअपनी मांगों को लेकर तैयार में जुटी समितिप्रतिनिधि, दुमकाभुईयां-घटवाल उत्थान समिति और घटवार सेवा समिति की संयुक्त बैठक रविवार को जन-पुस्तकालय में जगदीश सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें समिति ने भुईयां घटवाल को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने सहित अपनी तमाम […]

विज्ञापन

समिति संताल परगना प्रमंडल के सभी छह जिला मुख्यालयों में देगी धरनाअपनी मांगों को लेकर तैयार में जुटी समितिप्रतिनिधि, दुमकाभुईयां-घटवाल उत्थान समिति और घटवार सेवा समिति की संयुक्त बैठक रविवार को जन-पुस्तकालय में जगदीश सिंह की अध्यक्षता में हुई. जिसमें समिति ने भुईयां घटवाल को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करने सहित अपनी तमाम मांगों को लेकर दो दिवसीय धरना-प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया. श्री सिंह ने कहा कि समिति संताल परगना प्रमंडल के सभी छह जिला मुख्यालयों में धरना-प्रदर्शन करेगी और अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सरकार तक पहुंचायेगी. वहीं तैयारी को लेकर प्रखंडवार पांच-पांच प्रतिनिधियों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए साहिबगंज व पाकुड़ में निरंजन सिंह, बीरबल राय, विनोद राय, कमलदेव राय, गोड्डा में अर्जुन राय, सीताराम राय, देवघर में महेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, जामताड़ा में शिवलाल राय, सुकदेव राय, राजेंद्र सिंह, धनेश्वर सिंह राय को प्रभारी बनाया गया है. बैठक में शिव बालक राय, टेकलाल राय, जीवन राय, कैलाश राय, निरंजन सिंह, जयनारायण सिंह, लाल बिहारी राय, रूपलाल राय, गणेश राय, मोहन सिंह, राजेंद्र सिंह, परिमल सिंह, सीताराम सिंह, परमेश्वर राय, परमेश्वर सिंह, बिहारी राय, रामेश्वर राय, दिप्ती घटवार आदि उपस्थित थे……………………………….फोटो15 दुमका-04जन पुस्तकालय में बैठक करते समिति के सदस्य.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola