युवक गिरफ्तार, 60 सिम, 11 मोबाइल जब्त
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :14 Feb 2015 11:17 AM
विज्ञापन

दुमका : नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर साइबर क्राइम मामले के अभियुक्त प्रदीप मंडल को रसिकपुर ग्वालापाड़ा से गिरफ्तार कर लिया. प्रदीप मंडल देवघर जिला के करौं का रहने वाला है. वह अपने को एसपी कॉलेज दुमका का एमए पार्ट वन का छात्र बता रहा है. थाना प्रभारी श्री […]
विज्ञापन
दुमका : नगर थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर साइबर क्राइम मामले के अभियुक्त प्रदीप मंडल को रसिकपुर ग्वालापाड़ा से गिरफ्तार कर लिया. प्रदीप मंडल देवघर जिला के करौं का रहने वाला है. वह अपने को एसपी कॉलेज दुमका का एमए पार्ट वन का छात्र बता रहा है.
थाना प्रभारी श्री पोद्दार ने बताया कि प्रदीप मंडल रसिकपुर ग्वालापाड़ा में आशीष कुमार मसात के मकान में किराये पर रह रहा था. उसके साइबर क्राइम से जुड़े होने की सूचना पुलिस पहुंची. इसके बाद पुलिसे ने छापेमारी कर उसे पकड़ लिया और उसके कमरे स विभिन्न कंपनी व विभिन्न नामों से कई जिलों से लिया गया 60 सीम कार्ड, नौ मोबाइल व दो एंड्रायड फोन बरामद किया गया.
प्रदीप मंडल ने पूछताछ में बताया कि साइबर क्राइम में शहर के बहुत युवक जुड़े है, जो अधिकांश छात्र हैं. साइबर क्राइम ज्यादातर जामताड़ा, करमाटांड़ क्षेत्र में फैला है. पूछताछ करने के बाद साइबर क्राइम से जुड़े लोगों का खुलासा किया. इनलोगों की गिरफ्तारी शीघ्र की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










