कैम्पस// बीसीए छात्र को मिलेंगी सारी सुविधाएं : डॉ सुरेंद्र

प्रतिनिधि, दुमकाएसपी कॉलेज दुमका में संचालित डिपार्टमेंट ऑफ बीसीए में शुक्रवार को पुराने बैच के छात्र-छात्राओं की विदाई व फ्रेशर का स्वागत समारोह आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ सुरेंद्र झा ने की. समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया. डॉ झा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रबंधन जल्द […]
प्रतिनिधि, दुमकाएसपी कॉलेज दुमका में संचालित डिपार्टमेंट ऑफ बीसीए में शुक्रवार को पुराने बैच के छात्र-छात्राओं की विदाई व फ्रेशर का स्वागत समारोह आयोजित किया गया. जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ सुरेंद्र झा ने की. समारोह में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया. डॉ झा ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रबंधन जल्द ही बीसीए को अपना लैब, भवन व छात्रों को सारी सुविधा मुहैया करायेगा, जिसक ीपूरी तैयारी कर ली गई है. डॉ झा ने कहा कि एसपी कॉलेज में व्यावसायिक पाठयक्रम में छात्रों का झुकाव लगातार बढ़ता जा रहा है. जिसका पूरा श्रेय हमारे शिक्षकों को जाता है. मौके पर शिक्षक डा केपी यादव, डा एसएन अधिकारी, सन्नी सुवर्णा, कंचन प्रीति, संजीव कुमार, अनंत कुमार, सोनू कुमार राय, रिम्पा रानी, अंशु कुमारी, अर्पणा कुमारी, तापस मंडल, कैलाश दास, अकिल शेख, बमबम ठाकुर आदि उपस्थित थे…………………………..फोटो13 डीएमके : 30,31छात्रों को संबोधित करते प्राचार्य डा सुरेंद्र झा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










