महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ ऐपवा ने किया प्रदर्शन

Updated at :13 Feb 2015 9:52 AM
विज्ञापन
महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार के खिलाफ ऐपवा ने किया प्रदर्शन

रजरप्पा सामूहिक दुष्कर्म मामले में स्पीडी ट्रायल की मांग दुमका : ज्य में महिलाओं के ऊपर बढ़ते अत्याचार, आये दिन हो रहे दुष्कर्म एवं यौन हिंसा की घटनाएं तथा रजरप्पा के चितरपुर में दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म व एक की मृत्यु के मामले में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन (ऐपवा) […]

विज्ञापन
रजरप्पा सामूहिक दुष्कर्म मामले में स्पीडी ट्रायल की मांग
दुमका : ज्य में महिलाओं के ऊपर बढ़ते अत्याचार, आये दिन हो रहे दुष्कर्म एवं यौन हिंसा की घटनाएं तथा रजरप्पा के चितरपुर में दो नाबालिग आदिवासी लड़कियों के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म व एक की मृत्यु के मामले में अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला संगठन (ऐपवा) ने दुमका में रोषपूर्ण प्रदर्शन किया.
समाहरणालय के समक्ष किये गये इस प्रदर्शन में मध्याह्न् भोजन श्रमिक भी शामिल हुईं. प्रदर्शन का नेतृत्व कर रही ऐपवा की अध्यक्ष बिटिया मांझी ने सामूहिक दुष्कर्म व एक की हत्या के मामले में स्पीडी ट्रायल कराने तथा तीन महीने के अंदर दोषियों को सजा दिलाने, पीड़ित लड़कियों को दस-दस लाख रुपये मुआवजा दिलाने, मामले में दिलीप साव व अन्य रसूखदार आरोपियों को अविलंब गिरफ्तार करने, गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने वाले चिकित्सक पर कार्रवाई करने, एमडीएम कर्मियों का मानदेय पांच हजार रुपये प्रतिमाह करने आदि की मांग की गयी. प्रदर्शन में शोभा सोरेन, गीता देवी, शांतिलता सोरेन, सोना मुमरू, रीता देवी, पानसुरी मुमरू आदि शामिल थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola