भाजपा को अपने सहयोगी पर विश्वास नहीं : सुखदेव
Updated at : 10 Feb 2015 6:20 AM (IST)
विज्ञापन

दुमका : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को अपने सहयोगियों पर ही विश्वास नही है. इसलिए वह दूसरे दल के विधायकों पर डोरे डालने का हथकंडा अपना रही है. दुमका में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार संशय की स्थिति में है तथा कॉरपोरेट […]
विज्ञापन
दुमका : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुखदेव भगत ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी को अपने सहयोगियों पर ही विश्वास नही है. इसलिए वह दूसरे दल के विधायकों पर डोरे डालने का हथकंडा अपना रही है.
दुमका में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि रघुवर सरकार संशय की स्थिति में है तथा कॉरपोरेट घरानों से घिरी हुई है. अब तक कैबिनेट का विस्तार न कर वह संविधान का भी उल्लंघन कर रही है. उसकी नजर खनिजों पर है.
श्री भगत ने कहा कि जो पार्टी अपने सहयोगी का विश्वास नहीं हासिल कर पा रही, वह जनता का विश्वास कैसे जीतेगी. आज पूरे राज्य में विधि व्यवस्था चौपट है. भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लाया जा रहा है. रोजगार नीति नहीं बनायी गयी है. विपक्ष इन मुद्दों को लेकर एक मंच पर आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




