सीएसपी संचालक से पिस्तौल का भय दिखाकर 2.60 लाख रूपये की लूट, तीन अपराधियों ने मिलकर दिया वारदात को अंजाम

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 12 Sep 2020 5:38 AM

विज्ञापन

अपराधियों ने बांसपहाड़ी के सीएसपी संचालक को हथियार का भय दिखाकर दो लाख साठ हजार रूपये लूट लिया.

विज्ञापन

दुमका : दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बांसपहाड़ी के सीएसपी संचालक को हथियार का भय दिखाकर दो लाख साठ हजार रूपये लूट लिया. अपराधी तीन की संख्या में थे और हार्नेट मॉडल की बाइक पर सवार थे. सीएसपी संचालक शहरपुर के साजमल अंसारी ने बताया कि सीएसपी के लिए वे दुमका के कचहरी रोड स्थित झारखंड स्टेट को-आपरेटिव बैंक की शाखा से दोपहर बाद करीब दो बजे 2 लाख 60 हजार रुपये की निकासी करने के बाद अपने गांव के सयुब अंसारी के साथ बाइक पर सवार होकर वापस लौट रहे थे.

इसी बीच आसनबनी हरिपुर सड़क पर कल्याणपुर जंगल में करीब 3:15 बजे बाइक सवार तीन अपराधियों ने बाइक को ओवरटेक करके रोकने का ईशारा किया. पीछे बैठे साथी को खींचकर गिरा दिया. नहीं रूकने पर बाइक पर पैर से धक्का मार दिया गिर जाने पर तीनों में से एक ने उनपर पिस्तौल तान दिया और दूसरे ने उनदोनों के आंख पर मिर्ची का पाउडर उडेल दिया.

इसके बाद उन तीनों ने झपट‍्टा मारकर वह बैग छीन लिया, जिसपर बैंक से निकाले गये 2.60 लाख रूपये तथा सीएसपी संचालन के लिए उपलब्ध कराया गया पॉश मशीन था. बैग में कई अन्य दस्तावेज भी थे. साजमुल ने बताया कि अपराधियों ने पिस्तौल की बट से उसके सिर पर भी हमला किया, जिससे उन्हें चोट आयी है.

क्या कहते हैं एसडीपीओ

तीन अज्ञात अपराधियों के द्वारा सीएसपी संचालक से हथियार के बल पर 2 लाख 60 हजार रुपये लूट की बात सामने आयी है. पुलिस अनुसंधान कर रही है. जल्द ही अपराधी पुलिस के शिकंजे में होंगे, ऐसा प्रयास हो रहा है.

posted by : sameer oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola