जामा में ठंड से दो मरे

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 23 Dec 2014 5:53 AM

विज्ञापन

जामा (दुमका) : दुमका जिले के जामा प्रखंड के अलग-अलग इलाकों में ठंड से दो लोगों की मौत हो गयी. बताया जाता है कि बारा बंगाली टोला के 52 वर्षीय लोबिन मांझी को ठंड की वजह से लकवा मार गया, उन्हें तुरंत भागलपुर ले जाया गया, लेकिन वहां उनका निधन हो गया. वे भाजपा महिला […]

विज्ञापन
जामा (दुमका) : दुमका जिले के जामा प्रखंड के अलग-अलग इलाकों में ठंड से दो लोगों की मौत हो गयी. बताया जाता है कि बारा बंगाली टोला के 52 वर्षीय लोबिन मांझी को ठंड की वजह से लकवा मार गया, उन्हें तुरंत भागलपुर ले जाया गया, लेकिन वहां उनका निधन हो गया. वे भाजपा महिला मोरचा की प्रखंड अध्यक्ष सुमित्र देवी के पति थे.
इधर ढोढ़ली पंचायत के ऊपर बहियारी टोला में 60 वर्षीय दूबे मांझी का भी ठंड से निधन हो गया. कल दुमका जिले के विभिन्न हिस्सों में कड़ाके की ठंड पड़ी थी. धूप भी नहीं निकला था. 6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहने की वजह से लोगों की मुश्किलें बढ़ गयी थीं. अलाव की समुचित व्यवस्था नहीं हो पाने से भी गरीबों को कष्ट में रात गुजारना पड़ रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola