चुनाव// भोजपुरी गायक सह सांसद मनोज तिवारी ने की सभा/ कहा : केंद्र की तरह झारखंड में भी बनाये बहुमत की सरकार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Dec 2014 10:02 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़मशहूर फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने रामगढ़ प्रखंड के ठाड़ीहाट मैदान में जामा विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के पक्ष में एक जनसभा की. श्री तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा झारखंड में जितने भी सरकार आये भाजपा को छोड़कर किसी ने यहां विकास नहीं किया. उन्होंने कहा […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़मशहूर फिल्म अभिनेता और भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने रामगढ़ प्रखंड के ठाड़ीहाट मैदान में जामा विधानसभा के पार्टी प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के पक्ष में एक जनसभा की. श्री तिवारी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा झारखंड में जितने भी सरकार आये भाजपा को छोड़कर किसी ने यहां विकास नहीं किया. उन्होंने कहा कि जिस तरह देश की जनता ने विकास के लिए मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाया है, वैसे ही झारखंड में भी उनकी स्थिर सरकार बनायें. उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी जमीनी नेता नहीं हैं, वे हेलिकॉप्टर में ही पैदा हुए हैं. उन्होंने झारखंड में बहुमत वाली भाजपा की सरकार बनाने की अपील की और कहा कि जामा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू की जीत ही नरेंद्र मोदी व मनोज तिवारी की जीत होगी. सभा में उन्होंने पाकिस्तान के पेशावर में आतंकवादियों द्वारा मारे गये स्कूली बच्चों के दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा. उन्होंने झामुमो, कांग्रेस व झाविमो पर निशाना साधते हुए कहा कि कहा कि ये जाति के नाम पर राजनीति कर आतंकवाद को बढ़ावा देती है. उन्होंने भोजपूरी गीतों के माध्यम से भी लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. मंच में सुरेश गुप्ता, विनोद मंडल, निताई सेन, किशोर साह, संतोष साह आदि मौजूद थे.बाल-बाल बचे मनोज तिवारीफिल्म अभिनेता मनोज तिवारी द्वारा ठाड़ीहाट में सभा को संबोधित करने के बाद मंच से उतरने के दौरान सीढ़ी टूट गई. असंतुलित होने पर सुरक्षा बल के जवानों ने उन्हें सहारा दिया. जिससे वे बाल-बाल बच गये. ………………………फोटो18-डीएमके-रामगढ़-मनोज तिवारी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola