चुनाव// निशिकांत पहुंचे सरैयाहाट, बोले

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Dec 2014 9:02 PM

विज्ञापन

विकास को मिले रफ्तार, लानी होगी बहुमत की सरकारप्रतिनिधि, सरैयाहाटभाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने सरैयाहाट चरकापाथर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर कहा कि राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार जनता दे, ताकि राज्य में विकास को रफ्तार मिले. उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार लूट खसोट काफी बढ़ गया है. इससे छुटकारा […]

विज्ञापन

विकास को मिले रफ्तार, लानी होगी बहुमत की सरकारप्रतिनिधि, सरैयाहाटभाजपा सांसद निशिकांत दूबे ने सरैयाहाट चरकापाथर में एक चुनावी सभा को संबोधित कर कहा कि राज्य में भाजपा की पूर्ण बहुमत सरकार जनता दे, ताकि राज्य में विकास को रफ्तार मिले. उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार लूट खसोट काफी बढ़ गया है. इससे छुटकारा पाने की जरूरत है. आक्रामक अंदाज में स्थानीय विधायक के खिलाफ कई आरोप उगला और कहा कि गुंडागर्दी के खिलाफ भाजपा के पक्ष में मतदान कर देवेंद्र नाथ सिंह को जिताये. उन्होंने कहा कि जो काम सांसद का है वो हम कर रहे है. नाली, चौपाल चबूतरा बनवाना सांसद का काम नहीं है. सांसद के द्वारा बड़ी बड़ी परियोजना को क्षेत्र में लाया जाता है. भाजपा महासचिव भुपेंद्र यादव की जनसभा में नहीं पहुंच पाने से लोगों में मायूसी देखी गयी. लोकसभा चुनाव जीतने के बाद श्री दूबे सरैयाहाट में लंबे अरसे बाद दिखाई दिये जो लोगों में चर्चा का विषय था. मौके पर अन्नू दूबे, चंद्रमोहन पांडेय, कंुदन लाल, राजीव मेहता, अरुण साह, सोनी भगत, सुबोध साह, चंद्रकांत यादव, लालमोहन पाठक, जगदीश राय, जयप्रकाश यादव, विनोद राणा आदि मौजूद थे.—————————————————-फोटो-सरैयाहाट-1सभा को संबोधित करते भाजपा सांसद निशिकांत दूबे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola