सतपाल महाराज ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में किया चुनावी जनसभा को संबोधित// कहा: पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी, तो होगा झारखंड का विकास/ झामुमो-कांग्रेस को जड़ से उखाड़ फेकने का किया आह्वान

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2014 10:03 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़हाट गम्हरिया कुरूवा मैदान में सतपाल महाराज ने शनिवार को एक जनसभा को संबोधित किरते हुए भाजपा के जामा विधानसभा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के पक्ष में मतदान करने की अपील की. सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरू बनाना चाहते हैं. मोदी भारत के महान ग्रंथ गीता को विदेश […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़हाट गम्हरिया कुरूवा मैदान में सतपाल महाराज ने शनिवार को एक जनसभा को संबोधित किरते हुए भाजपा के जामा विधानसभा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू के पक्ष में मतदान करने की अपील की. सतपाल महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को विश्व गुरू बनाना चाहते हैं. मोदी भारत के महान ग्रंथ गीता को विदेश में राजनेताओं को भेट देकर भारत की संस्कृति व देश की साख को बचाने का प्रयास रहे हैं. मोदी द्वारा शुरु की गयी जनधन योजना की भी उन्होंने प्रशंसा की. उन्होंने कहा कि अगर झारखंड को भ्रष्टाचार से बचाना है तो झामुमो व कांग्रेस जैसे पार्टी को जड़ से उखाड़ फेकना होगा. झारखंड के समग्र विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट दें. उन्होंने कहा कि जनता बहुमत वाली सरकार बनाये ताकि झारखंड का विकास हो. जनसभा को उत्तराखंड के पूर्व सांसद मनोहरकांत ध्यानी तथा झारखंड प्रभारी त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी संबोधित किया. सतपाल महाराज को सुनने को लेकर रामगढ़ के आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में लोग जुटे थे. भाजपा प्रत्याशी सुरेश मुर्मू ने कहा कि गरीब घर का बेटा हूं, इसलिए हर वोट हर व्यक्ति के सम्मान की हिफाजत करेंगे और जामा के लोगों को शर्मसार नहीं होने देंगे. मौके पर निवास मंडल, प्रखंड अध्यक्ष दीपक साह, मनोज पांडे, विनोद मंडल, जयकांत मंडल, सुधीर मंडल, छोटेलाल इशर, दिलीप साह, सुरेश गुप्ता सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे. ………………………फोटो: 13डीएमके 51/52सभा को संबोधित करते सतपाल महाराज.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola