चुनाव// भाजपा अगर बड़ी पार्टी, तो क्यों नहीं लड़ी अपने बलबूते चुनाव: हेमंत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Dec 2014 10:03 PM

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रामगढ़ प्रखंड के अमड़ापहाड़ी पंचायत के भुसकीबाड़ी स्थित सिदो-कान्हू मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को जामा विधानसभा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील की. साथ ही 14 माह में किये गये विकास […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, रामगढ़झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को रामगढ़ प्रखंड के अमड़ापहाड़ी पंचायत के भुसकीबाड़ी स्थित सिदो-कान्हू मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को जामा विधानसभा प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में मतदान करने की अपील की. साथ ही 14 माह में किये गये विकास कार्यो व अपने सरकार की उपलब्धियों को गिनाया. कहा कि झारखंड को हासिल करने के लिए शिबू सोरेन ने लंबी लड़ाई लड़ी है. उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा की नजर झारखंड के विकास पर नहीं यहां के खनिज संपदाओं पर है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर भाजपा बड़ी पार्टी है तो वह अपने बूते चुनाव क्यों नहीं लड़ती. क्यों वह छोटी-छोटी पार्टियों का सहयोग ले रही है. उन्होंने कहा भाजपा के बाहरी दलाल झामुमो के घर को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं. इस दौरान सभा में मौजूद पार्टी प्रत्याशी सीता सोरेन ने भी लोगों को संबोधित किया और अपने विचारों को रखा. मौके पर ऋषिराज सिंह, प्रकाश चौधरी, पटवारी सोरेन, शिवलाल मरांडी, नंदलाल राउत, नंदकिशोर साह, तारणी मंडल, नेपाली मंडल आदि मौजूद थे……………………..13-डीएमके-53रामगढ़ में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हेमंत सोरेन, साथ में प्रत्याशी सीता सोरेन.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola