भाजपा के स्टार प्रचारकों का कार्यक्रम तय
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Dec 2014 10:02 PM
पीएम नरेंद्र मोदी समेत गृह मंत्री राजनाथ, हेमा मालिनी, स्मृति इरानी, मनोज तिवारी व बाबूल सुप्रियो भी पहुंचेंगे दुमका//शहनबाज आज खुटोजोरी में- गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर आदि भी करेंगे चुनावी सभा.———————————–संवाददाता, दुमकादुमका में भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी प्रत्याशी डॉ लुइस मरांडी की जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही […]
पीएम नरेंद्र मोदी समेत गृह मंत्री राजनाथ, हेमा मालिनी, स्मृति इरानी, मनोज तिवारी व बाबूल सुप्रियो भी पहुंचेंगे दुमका//शहनबाज आज खुटोजोरी में- गृहमंत्री राजनाथ सिंह, भाजयुमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर आदि भी करेंगे चुनावी सभा.———————————–संवाददाता, दुमकादुमका में भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी प्रत्याशी डॉ लुइस मरांडी की जीत को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ही नहीं सिने जगत के कई स्टार प्रचारकों और केंद्रीय मंत्री का कार्यक्रम तय किया है. 15 दिसंबर को जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुमका एयरपोर्ट में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे, वहीं पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता से पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनबाज हुसैन दुमका विधानसभा क्षेत्र में अपनी दूसरी जनसभा करने गुरुवार को पहुंचेंगे. मंगलवार को उन्होंने अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र धनवारी में जनसभा की थी. गुरुवार को उनकी सभा इसी विधानसभा क्षेत्र के मसलिया प्रखंड अंतर्गत अल्पसंख्यक बहुल क्षेत्र खुटोजोरी में होगी. जल्द ही भारतीय जनता युवा मोरचा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर एवं गृहमंत्री राजनाथ सिंह का भी दुमका में कार्यक्रम होगा.भाजपा के जिला प्रवक्ता डॉ धनंजय कुमार मिश्रा ने बताया कि सिने स्टार सह सांसद हेमा मालिनी, महाभारत धारावाहिक के अर्जुन फिरोज खान, मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी, भोजपुरी गायक सह सांसद मनोज तिवारी, गायक-कलाकार सह सांसद बाबुल सुप्रियो का कार्यक्रम दुमका विधानसभा क्षेत्र में तय हो चुका है. वहीं पूर्व प्रदेश प्रभारी विनोद पांडेय बुधवार से ही दुमका में कैंप कर चुके हैं. पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, सरयू राय तथा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र राय भी 12 दिसंबर से दुमका में कैंप करेंगे. ———————————–
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










