मनरेगा को लेकर दिया गया प्रशिक्षण

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Dec 2014 11:03 PM

विज्ञापन

दुमका . आयो आयदरी संस्था द्वारा जोहार परियोजना के अंर्तगत सरकारी अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों का मनरेगा विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जन सूचना केंद्र,रामगढ़ के सभागार में किया गया. प्रशिक्षक दुमका के लोकपाल प्रवीण कुमार ठाकुर ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समुदाय आधारित संगठन के सदस्यों को सामाजिक योजनाओं खास कर […]

विज्ञापन

दुमका . आयो आयदरी संस्था द्वारा जोहार परियोजना के अंर्तगत सरकारी अधिकारियों एवं पंचायत प्रतिनिधियों का मनरेगा विषय पर एकदिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन जन सूचना केंद्र,रामगढ़ के सभागार में किया गया. प्रशिक्षक दुमका के लोकपाल प्रवीण कुमार ठाकुर ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समुदाय आधारित संगठन के सदस्यों को सामाजिक योजनाओं खास कर मनरेगा पर जागरूक करना है.वहीं प्रशिक्षुओं ने मनरेगा कार्यक्रम के क्रियान्वयन में हो रही परेशानियों को रखा. वहीं इसके निदान के उपाय को प्रवीण ने बताया. प्रशिक्षण में जोहार परियोजना के समन्वयक जयप्रकाश शर्मा, जन सूचना केंद्र के सलाहकार संजीव कृष्ण सिंह, क्षेत्रीय कार्यकर्ता रसिक हेंब्रम, अविनाश राय, गूडविल टुडू,महुबना पंचायत के मुखिया संतोष किस्कू, सुसनिया पंचायत की मुखिया सोनिया मांझी, पंचायत समिति सदस्य सुरजमुनी हांसदा आदि थे………

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola